
घुघली में डीजे देखने गए नाबालिक लड़के की गांव के पोखरे में मिली लाश, इलाके में मचा हड़कंप
महराजगंज टाइम्स ब्यूरो : घुघली थाना क्षेत्र के खानपुर गांव में शुक्रवार को सुबह एक नाबालिक लड़के की शव पोखरे में मिलने से हड़कंप मचा गया। शव मिलने की सूचना गांव वालों ने पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। वहीं घटनास्थल का जायजा एसपी ने भी लिया है। बताया जा रहा है की रक्षाबंधन के मौके पर गांव में डीजे लगा था। जिसे देखने बारह साल का लडका रोहन भी गया था। देर रात तक जब लड़का घर नहीं पहुंचा तो परिजन आस पास तलाश किए। फिर अगले दिन लड़के की लाश गांव के पोखरे में मिली। वहीं घटना के बाद इलाके में सनसनी है। मृतक रोहन के पिता ने हत्या की आशंका जताई है।
डीजे देखने गया रोहन नहीं लौटा घर, सुबह पोखरे में मिली लाश
बताया जा रहा है की गांव में डॉक्टर भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा के सामने गुरुवार को रक्षाबंधन के दिन डीजे लगा था। रोहन उसी डीजे को देखने घर से रात में निकला था। जिसके बाद वह घर नहीं लौटा और अगले दिन शुक्रवार को सुबह गांव से तीन सौ मीटर दूर गांव के पश्चिम स्थित पोखरे में उसकी लाश मिली। इस घटना से गांव में मातम पसरा है। वहीं परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
इस मामले में एसपी डॉक्टर कौस्तुभ ने बताया की घुघली थाना क्षेत्र के खानपुर गांव में शुक्रवार को सुबह एक बारह साल के लड़के का शव पोखरे में मिला है। मामले में जांच पड़ताल कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें : Maharajganj :स्कूल में डांस टीचर पर बैड टच का आरोप, गुस्साए अभिभावकों ने की जमकर पिटाई,मुकदमा दर्ज भेजा गया जेल